Advertisement

कानपुर मेट्रो का एनसीएमसी कार्ड यात्रियों के लिए किफायती यात्रा के साथ अनेकों सौगात

कानपुर मेट्रो का एनसीएमसी कार्ड यात्रियों के लिए किफायती यात्रा के साथ अनेकों सौगात भी ला रहा है। लॉन्च होने के महज दो महीनों के भीतर ही आज आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में कानपुर मेट्रो के अधिकारियों ने शहर की विभिन्न व्यवसायिक इकाईयों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर होटल डीएनजी द ग्रैंड, सुथ्थी मणि रेस्टोरेंट, अनाइचा फूड जॉइंट, पिंड बलूची रेस्तरां, नज़ीर फूड्स, राहुल मिठाई और नमकीन जैसे लोकप्रिय होटल एवं रेस्तरां फूड आउटलेट्स के साथ समझौता ज्ञापन किया गया। कानपुर मेट्रो के एनसीएमसी कार्ड धारकों को पहले ही कानपुर मेट्रो से यात्रा करने पर 10 प्रतिशत तक छूट का लाभ मिलता है। इन समझौतों के साथ ही कानपुर मेट्रो के एनसीएमसी कार्ड धारकों के लिए अब यात्रा करने के साथ साथ बाहर खरीदारी में डिस्काउंट के अवसर भी सुलभ हो जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh