Advertisement

केंद्र सरकार में चल रही मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोक सभा कानपुर के व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसद सत्यदेव पचौ

केंद्र सरकार में चल रही मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर लोक सभा कानपुर के व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए संसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि व्यापारी समाज हमारे समाज की रीढ़ है इस समाज ने भारत वर्ष की राजनीति में अपना अहम योगदान दिया जिसके हम सदैव आभारी है
मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए अनेकों जनकल्याण कारी नीतियां बनाई अपराध को नियंत्रित कर व्यापारियों को राहत दी व्यापारी कल्याण बोर्ड बना जिससे व्यापारी को अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ एक्सप्रेसवे बना कर विकास के पंख लगाए डिफेंस कॉरिडोर बना कर रोजगार के नए साधन सृजित किये ।
व्यापारी सम्मेलन की अध्यक्षता विजय पंडित एवं संचालन सुनील बजाज ने किया ।
सम्मेलन में मुख्य रूप से मणिकांत जैन नरेंद्र तिवारी सुरेंद्र सनेजा अवधेश बाजपेई टीकम चंद सेठिया ज्ञानिश मिश्र राजेश गुप्ता विधायक सुरेंद्र मैथानी अरुण पाठक रघुनंदन भदौरिया अनिता गुप्ता रविंद्र पाटनी अनूप अवस्थी संतोष शुक्ला सहित सभी व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी एवं व्यापारी भाई उपस्थिति रहे ।कार्यक्रम संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी जी रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh