Advertisement

विधायक इरफ़ान सोलंकी की कानपुर कोर्ट मे हुई पेशी , बाहर निकलकर बोले आज मेरा जन्मदिन

सपा विधायक इरफान सोलंकी कि कानपुर कोर्ट मे पेशी हुई ।  कानपुर कोर्ट मे कुल 4 मामलों में सुनवाई हुई जबकि 1 केस में चार्ज बना । प्लाट पर आगजनी वाले मामले में एडीजे 11 में सुनवाई हुई । आगजनी वाले मामले में फॉरेंसिक फील्ड यूनिट के डॉक्टर प्रवीण के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया । इरफ़ाम सोलंकी के वकील करीम सिद्दीकी के मुताबिक ACMM 3 में 3 केस पर सुनवाई हुई । पत्रकारों के सवाल के जवाब पर विधायक इरफान सोलंकी ने लोगों को इशारा करके जवाब दिया। जबकि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बोले कि आज मेरा भी जन्मदिन है.। मुख्यमंत्री को बधाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को बधाई इसके बाद पुलिस उन्हें कानपुर कचहरी से महाराजगंज जेल के लिए लेकर रवाना हो गई

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh