Advertisement

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर काटा गया केक,बाटा गया शरबत।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और पर्यावरण दिवस के मद्देनजर भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी पल्लवी प्रतीक सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मदिन पर कटने वाला केक भगवा कलर में बनवाया गया था। मुख्य अतिथि किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी और भाजपा दक्षिण जिले के महामंत्री शिवराम सिंह द्वारा केक काटा गया। केक काटने के बाद विधायक ने क्षेत्रीय लोगों को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात महेश त्रिवेदी द्वारा शरबत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने केक के साथ शरबत का भी आनंद लिया। इस जन्मदिन के कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से जिले के महामंत्री शिवराम सिंह,मधुर सिंह,प्रतीक सिंह,दीपिका सिंह,नीलू शुक्ला,योगेंद्र गुप्ता राजू,अजय गुप्ता,नरेश यादव, दिनेश यादव,नीशु गुप्ता,जय शर्मा,अमित अग्निहोत्री,मिथुन वर्मा,अजय यादव,निर्मल गुप्ता,मुकेश कोरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh