मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचा रही है वही आज कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पहले अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की फिर मीडिया से बात करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व्याप्त था गुंडे माफिया का जोर था मगर जब से बीजेपी की सरकार आई है गुंडे माफियाओं पर लगाम लगाई गई है भ्रष्टाचार बीजेपी सरकार में नहीं हुआ है साथ ही साथ देश का विकास हुआ है सड़कों का निर्माण हुआ है हम मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार जनता के बीच में हैं 2024 के चुनाव में चाहे जितने भी गठबंधन कर लिए जाएं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता समाजवादी पार्टी ने पहले कांग्रेस से फिर बसपा के साथ गठबंधन किया और 2022 में कुछ छोटी पार्टियों के साथ उन्होंने गठबंधन किया जनता समाजवादी पार्टी को समझ चुकी है और 2024 में फिर से मोदी जी की सरकार बनने जा रही है
कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की


















