Advertisement

“मोदी विजन” से दुनियां में बज रहा भारत का डंका : सांसद पचौरी….

“मोदी विजन” से दुनियां में बज रहा भारत का डंका : सांसद पचौरी….

— देश के  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक वृद्धि की अहम भूमिका निभाने को तैयार …

– 9वर्षो में 5वें स्थान पर पहुंची अर्थव्यवस्था… 2027 तक पहुंचेगी तीसरे स्थान का लक्ष्य…

कानपुर 7 जून। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा नगर के स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान माननीय सांसद लोकसभा सत्यदेव पचौरी मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि -भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर जाना जाता है। जहां हर धर्म के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं और राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकारें जनता के वोटों से चुनी जाती हैं। लेकिन पिछले 1दशक में भारतीय लोकतंत्र की जो तस्वीर व्यवस्थातमक रूप से सामने आई है, उसने देश नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा दिया है फिर चाहे आत्मनिर्भर भारत के रूप में देश की अर्थव्यवस्था के रूप में हो या भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने कि या कुशल कर व्यवस्था की माननीय मोदी जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत की अर्थव्यवस्था 5वें नंबर पर है जो कि इससे पूर्व वर्ष 2014 में 10वें नंबर पर थी । सांसद पचौरी ने वार्ता के दौरान कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 5 ट्रिलियन का लक्ष्य है यदि यही गति रही तो 2027 तक भारत की अर्थ व्यवस्था तीसरे नंबर तक पहुंचेगी । विगत 9 वर्षो माननीय प्रधान मंत्री के कुशल नेतृत्व में जहां महंगाई पर नियंत्रण हुआ है तो कॉरपोरेट टैक्स कि दर वैश्विक स्तर पर लाई गई है । एक देश एक कर व्यवस्था के साथ जी एस टी लागू होने के साथ ही बुनियादी ढांचे में निवेश भी बढ़ा है । आपूर्ति नीति में सुधार एवं रियाल स्टेट का नियमन हुआ है ।

 

” डेमोक्रेसी कैन डिलीवर…..” ……
माननीय मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर शासन व्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था कि पावर को बढ़ाते हुए एक नए भारत का बड़ा मैसेज प्रस्तुत किया है । 75 वर्षो के देश में फैले भ्रष्टाचार के बावजूद विगत 9 वर्षो में मोदी जी के नेतृत्व में न्यायपालिका एवं सदन की शक्तियों का सदुपयोग करते हुए देश की देश की अर्थव्यवस्था एवं शासनिक व्यवस्था में किस तरह सकारात्मक परिवर्तन लाए जासकते है इसका सर्वोत्तम उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत किया है । देश में विषम परिस्थितियों में भी धारा 370 को खत्म किया बंगलादेश का सफल सीमा समझौता हुआ , 11 दिसंबर 2019 में सीएए नागरिक संशोधन कानून को लागू करवाया गया जिससे पाकिस्तान ,अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना के कारण हिन्दू ईसाई बौद्ध ,सिख जैन एवं पारसी समुदाय के शरणार्थी को नागरिकता का अधिकार मिला , 3 तलाक को अबतक कांग्रेस ने वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया था लेकिन मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ खत्म कर होने वाले महिला उत्पीड़न जैसी कुरीति से छुटकारा दिलाया है । साथ देश में प्रमुख तीर्थ स्थलों में भव्य कोरीडोरो का निर्माण (बद्रीनाथ ,केदारनाथ , बाबा अमर नाथ , काशी विश्वनाथ के साथ ही ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर के बाद अब जल्द अयोध्या में भव्य राम मंदिर मूर्त रूप लेने जारहा है । भारतीय संस्कृति के अनुरूप सदन का त्रिभुजाकार गौमुखी निर्माण अपने आप में कुशल भारतीय वास्तु का अनुपम उदाहरण है । सांसद पचौरी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की संस्कृति के विरोध करना कांग्रेस की नीति है सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक ” सेंगोल ” को भी मानने से इंकार आज कांग्रेस कर रही है जिसे मान देकर मोदी जी ने लोकसभा में स्थापित करवाया है । जो कि देश की आस्था के सम्मान के साथ ही विकास का भी अनुपम उदाहरण है ।

रेलवे का आधुनिकीकरण….एवं नया भारत

अमृत भारत स्टेशन योजना में कुल 1275 स्टेशनों का कायाकल्प हुआ ,400 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हुआ ,2 लाख करोड़ से इष्टर्न डेडीकेटेट कोरिडोर पंजाब से कलकत्ता एवं वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर दादरी से मुंबई….तक शीघ्र …*भारत ने दुनियां को डेमोक्रेसी कैन डिलीवर का अनुपम उदाहरण दिया है विगत 75 वर्षो में जो नही हुआ वह मोदी की 9 वर्ष की सरकार ने कर दिखाया । सांसद पचौरी ने प्रेस वार्ता में मोदी की विकास यात्रा को बताते हुए कहा कि 2014 में प्रतिदिन 12 किलोमीटर तक सड़क बनती थी अब से 30 किलोमीटर हाईवे बन रहा है 67 वर्षों में 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन बनी थी लेकिन विगत 9 वर्षों में 860 किलोमीटर मेट्रो लाइन बनाकर विकास की यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया है । बीते 67 वर्षो में 74 एयरपोर्ट बने लेकिन 9वर्षो में 74 नए एयरपोर्ट बनवाए गए है । पिछली सरकारों के कार्यकाल में 5 एम्स बने पर मोदी की 9 वर्षीय सरकार में 15 अन्य नवीन एम्स और 7 आई आई एम इंस्टिट्यूट , 7 नए आईआईटी देश को दिए है । देश में विगत 9 वर्षो में 320 नए विश्वविद्यालय ,225 नए मेडिकल कालेज का निर्माण कराया गया है। सांसद पचौरी ने कहा कि 2047 तक नए भारत निर्माण को संकल्पित पीएम मोदी का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत को पुनः विश्वगुरु का वैभव दिलाना है ।

…..विश्व पटल पर भारत की धार ….

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विदेश नीति को पंडित जवाहरलाल नेहरु की गुटनिरपेक्षता की जड़ता नीति से निकालकर राष्ट्रपति के सिद्धांत पर उसे आगे बढ़ाया है आज भारत जी- 20 की अध्यक्षता कर रहा है और भारत की पहल पर कई अंतरराष्ट्रीय संगठन बने है ।

भारत में मोदी जी की पहल पर की पहल पर देशवासियों को स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकियोग से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक दृष्टि से अनेक लाभ मिलते हैं। इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसको रोजाना करने से व्यक्ति रोगों से मुक्त रहता है। वह दीर्घजीवी होता है। उसके शरीर और मस्तिष्क में वृद्धि के साथ–साथ सोच में भी शुचिता आती है वर्तमान में योग की स्थिति– वर्तमान में ‘योग’ शब्द अब अनजाना नहीं रहा है, क्योंकि जहाँ देखो वहीं योग का प्रचार–प्रसार विभिन्न माध्यमों से हो रहा है। साथ ही बहुत सारी संस्थाएँ हैं, जो मोदी जी की स्वास्थ नीति से प्रेरणा लेकर देश भर में योग सिखा रही हैं।

प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में कानपुर को मिले विकाश के पंख….

प्रधान मंत्री मोदी ने कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था तीव्र गति से आगे बढ़ रही है । जहां चाइना की विकास दर 4.5 प्रतिशत है तो वहीं भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत है । प्रेस वार्ता में सांसद पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के साथ साथ आज के कानपुर और दशक पूर्व के कानपुर में काफी फर्क आ गया है । विगत 9 वर्षो में कानपुर महानगर को विकास के पंख लगा दिए है । जो विगत 75 वर्षो में अब तक नहीं हुआ ।
कानपुर में सिओडी पुल ,जयपुरिया ,झकरकटी ,झाड़ीबाबा फ्लाईओवर तैयार है तो वही कानपुर अलीगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग 2200 करोड़, से 10 हजार करोड़ की लागत से 93 किमी की रिंग रोड निर्माण कार्य सिर्फ मोदी जी के कार्यकाल में संभव होपाया है। 4 हजार करोड़ से लखनऊ एक्सप्रेस वे बन रहा है ।( 1175 )करोड़ की लागत से अनवरगंज से मांधना एलिवेटेड एवं 11 हजार करोड़ से उपरगामी एवं इंटरनल भूमिगत मेट्रो निर्माणगत है । 150 करोड़ की लागत से नया एयरपोर्ट बनाया गया है जिससे अब कानपुर से ही आप देश भर में उड़ान भर सकते है । डिफेंस कोरिडोर ,के साथ साथ विद्युत सुंदरीकरण 400 करोड़ एवं 750 करोड़ की 2 योजनायें तथा 5817 करोड़ से 660 मेगावॉट का नवीन पावर हाउस बनने जरहा है । सांसद पचौरी ने कहा कि माननीय मोदी जी में पावर है तो यह पवार हाउस के साथ साथ ही कानपुर ही नहीं वरन देश के नगरों में भी विकास को पंख लगे है। औधोगिक विकास में उत्तर प्रदेश को 33 लाख करोड़ का निवेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के जरिए मिला है जिसमे कानपुर को अकेले 93 हजार करोड़ का निवेश हुआ है । श्री पचौरी ने बताया कि कानपुर में टूल रूम बनने से यहां के मजदूरों को ट्रेनिग दी जाएगी जिससे नवीन उद्योगो को संचालित करने का सलीका सिखाया जाएगा इससे प्रतिमाह 10 हजार कमाने वाले मजदूर की मासिक आए 25 हजार तक बढ़ सकेगी ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh