कानपुर। चिलचिलाती धूप और गर्मी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने छेदी पहलवान चौराहा, बाबूपुरवा में क्षेत्रीय लोगों द्वारा लगाये गये शरबत वितरण कैम्प के जरिये क्षेत्रीय लोगों को शरबत पिलाकर शीतलता पहुचाई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों का मजमा उमड़ पड़ा तथा ठण्डे शरबत का आनन्द लिया। इससे पूर्व अजय कपूर के पहुँचने पर उनका शानदार स्वागत करते हुये गगनभेदी नारे लगाये। अजय कपूर ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मौसम की मार से लोग बेहाल हो रहे है। बूढ़ों और बच्चों पर अधिक असर पड़ रहा हैं,ऐसे में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी बनती है कि वह समाज के पीडित वांचित लोगों का विशेष ध्यान रखे। शरबत वितरण जैसे कार्यक्रम में आपसी भाईचारे का भी संचार होता है तथा नफरत के इस घर में मोहब्बत की दुकान का अवसर मिलता है।
इसलिये हर नागरिक का यह फर्ज बनता है कि अपने-अपने क्षेत्र में इसी तरह के सद्भावना के दीप जलायें तथा लोगों में प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें ताकि देश को विकास की ओर बढ़ने में मदद मिल सके। अजय कपूर ने कहा कि मुझे आप सभी का अपार स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ और मुझे उम्मीद है कि सदैव मिलता रहेगा, आपने सदैव मुझे अपने दिल में जगह दी है जो मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण है, जो फूल और पत्तियों से बनाये गये मालाओं से कही ज्यादा कीमती है।
इस अवसर पर परवेज नाटुल, एहतिशाम परवेज, महताब हुसैन, नायाब मेहताब, काशान अंसारी, अल्ताफ खां, अलतमश जकरिया, राजा मेडिकल स्टोर, शाज़ी समोसा कार्नर, हफीज रब्बानी, बल्लू प्रधान पूर्व पार्षद, लारैब अंसारी, अदनान अंसारी, गुड्डू फरान, मौहम्मद अनस अंसारी, उमंग शक्ला, दीपक त्रिवेदी बल्ली, महेश प्रसाद दीक्षित चच्चू, अशोक मिश्रा भूटानी, दिलशाद हाशमी मुकरी, सुरेन्द्र बिहारी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव ने शरबत वितरण कैम्प के जरिये क्षेत्रीय लोगों को शरबत पिलाकर शीतलता पहुचाई।


















