Advertisement

बिन कोरम संपन्न हुई पतारा क्षेत्र पंचायत बैठक

कोरम के आभाव मे हुई क्षेत्र पंचायत बैठक प्रस्ताव पास
. 8 बीडीसी और 12 प्रधान रहे मौजूद 47 मिनट चली बैठक

घाटमपुर: पतारा ब्लॉक मे क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर एक घंटे देरी से शुरू हुई बैठक मे 8 बीडीसी और 12 ग्राम प्रधान पहुंचे। सांसद प्रतिनिधि की मौजूदगी मे हुई बैठक, कोरम के आभाव मे बैठक मे कोई मुद्दा नहीं रहा। अधिकारियो ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित ब्लॉक सभागार कक्ष मे शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर सांसद प्रतिनिधि के रूप मे पहुंचे मोहन सिंह चंदेल का स्वागत ब्लॉक प्रमुख पतारा कोमल सिंह ने माला पहनाकर किया। लगभग एक घंटे देरी से शुरू हुई बैठक मे सिर्फ 8 बीडीसी सदस्य और 12 ग्राम प्रधान पहुंचे। जिसके बाद बैठक की शुरुआत हुई। बैठक मे पहुंचे पतारा चिकित्साधीक्षक नीरज सचान ने यहां पर मौजूद ग्राम प्रधान और सदस्यों को बताया की गांव मे जहां पर तालाब हो, वहां पर आसपास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। जैसे सिरोह और पड़री लालापुर गांव मे डेंगू के ज़्यदा केश निकलते है, यहां पर तालाब के आसपास रहने वाले लोग मच्छरदानी का प्रयोग करे और बच्चों को सूती कपडे से ढके जिससे डेंगू से बचा जा सकता है। समय समय पर पानी भराव वाली जगह पर दवा का छिड़काव करे। वही एडिओ समाज कल्याण ने बताया की पतारा ब्लॉक मे कुल – 50237 वृद्धा, 1882 विधवा, 1045 विकलांग पेंशन धारको को लाभ मिल रहा है। एडिओ पंचायत ने बताया की इस बार पतारा ब्लॉक मे वृक्षा रोपण अभियान के तहत एक लाख तीस हजार पेड़ लगाए जायेंगे। जिसमे सभी ग्राम पंचायत के लोग सहयोग करे। यहां पर कोराम के आभाव मे बैठक संपन्न हुई है।

बिन कोरम हुई बैठक कई प्रस्ताव पारित

पतारा ब्लॉक सभागार कक्ष मे क्षेत्र पंचायत की बैठक कोरम न पूरा होने के बाद भी संपन्न कराई गई। यहां पर मौजूद बीडीओ प्रवीणा शुक्ला ने बताया की बैठक मे सिर्फ 8 बीडीसी सदस्य, और 12 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बैठक के दौरान कुछ प्रस्ताव भी पारित किए गए है। मामले मे जब हमने पतारा बीडीओ प्रवीणा शुक्ला से कई बार बात करने की कोशिश की पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस सुरक्षा के बीच हुई बैठक

बीते 6 जून को पतारा ब्लॉक सभागार मे आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक मे प्रतिनिधियों के साथ हुई गहमा गहमी के चलते विवाद हो गया था। जिसपर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। वही बीडीओ ने कोरम के आभाव मे बैठक निरस्त कर दी थी। जिसके मद्देनजर इस बार बैठक मे सर्किल फ़ोर्स मौजूद रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh