Advertisement

क्षेत्रीय जनता बिजली कटौती से परेशान दिया ज्ञापन

कानपुर। नगर मे पिछ्ले 15 दिनो से भीषण गर्मी मे बिजली कटौती से कानपुर नगर की जनता जूझ रही है , केस्को एम डी बिजली व्यव्स्था कटौती पर नियंत्रण नही कर पा रहे है । इनके पास शहर की जनता से मिलने का समय नही है। न ही इनके आधिनस्थ अधिकारी इस नगर की बिजली कटौती पर नियंत्रण नही कर पा रहे है। इस नगर की जनता की समस्याओ का निस्तारण करने वाला कोई नही है। न सबस्टेशन , न जे.ई, न अधि.अभि का फोन रिसीव होता है। अब जनता करे तो क्या करे। एक ऐसा ही प्रकरण कानपुर के डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ के सबस्टेशन पोखरपुरवा का है जहां पिछले 16 दिनो से प्रतिदिन सिर्फ 15 घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही है ,जिसकी शिकायत क्षेत्र के अधि.अभि जगदीश चंद्र यादव व जे .ई. राकेश कुमार से की गई लेकिन दोनो अभियंताओ ने कहा इस क्षेत्र मे सिर्फ 15 घंटे ही सप्लाई दी जाएगी, लेकिन आज तक दिन रात भीषण बिजली कटौती की जा रही है।
इसी क्षेत्र के भाजपा नेता इरशाद सिद्दीकी ने बिजली कटौती के खिलाफ केस्को ( एम. डी ) से मिलने का प्रयास किया, लेकिन( एम डी ) के पी.आर.ओ ने मिलने नही दिया , इनकी लिखित शिकायत लेेकर रख लिया , लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही की गई । आज ( एम.डी.) साहब सिर्फ सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, बड़ा उघोगपति से भेंट कर उनकी समस्याओ का निस्तारण करते है । लेकिन आम जनता से मिलने का समय केस्को ( एम.डी ) के पास नही है। हमारी व योगी सरकार उत्तर प्रदेश व कानपुर नगर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास कर रहे है ,लेकिन इस शहर के बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर अभियंता तक इस शहर को गाँव व कस्बा जैसा कर दिया है ।
आप हमारी सरकार के उच्च पद पर आसीन है। इसी को लेकर आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा के नगर अध्यक्ष संजीव सायलस के नेतृत्व में बड़ा चौराहा पर पुतला फूंका गया वही पुलिस के माध्यम से जिलाअधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया हमे आप पर विश्वास कि आप हमारी 5 मांगो को अति शीघ्र पूरा करेगे कानपुर नगर को बिजली कटौती मुक्त कराए , शहर के सबस्टेशनो का बिजली का लोड बढाया जाए। डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ फीडर को कृष्णा नगर , लाल बंगला फीडर जोड़ा जाए। पोखरपुरवा सबस्टेशन के अधिषासी.अभियंता जगदीश चंद्र यादव व जे.ई. राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से यहाँ से स्थानांतरित करे। कानपुर नगर मे केस्को ( एम डी ) प्रति सप्ताह जनता दरबार का संचालन स्वम करे। कानपुर नगर के केस्को ( एम. डी ) प्रतिदिन सबस्टेशनो का निरीक्षण कर अधिषासी अभियंताओ से क्षेत्र की बिजली के सम्बंधित समस्त समस्याओ का निस्तारण कराए।आप हमारी मांगो का निस्तारण करेगे व ऐसे भ्रष्ट अभियंताओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh