आगामी त्यौहार बकरा ईद के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा बुलाई गई शांति समिति की बैठक।
अनवर हुसैन,फखर इक़बाल, ओम पुरवा मस्जिद के इमाम व मदीना मस्जिद के इमाम, गुलाम कादिर व क्षेत्रीय लोगों ने एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह स्पेक्टर अरविन्द सिसोदिया को गमले का पौधा व फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया।
कानपुर।
जाजमऊ क्षेत्र के एसटी ग्रांड हॉल में एसीपी कैंट ब्रज नारायण सिंह कि अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें क्षेत्र के सभी धर्मों के लोग शामिल हुए बकरा ईद की वजह से आयोजकों के साथ की गई अहम बैठक थाना प्रभारी एसीपी कैंट ने क्षेत्रीय लोगों से आपस में मिलजुल कर त्यौहार मनाने का अपील किया और जाजमऊ थाने के सारे बीट प्रभारी को अपना परिचय जनता को देने को कहा और जाजमऊ थाने के बीट प्रभारियों ने अपने अपने नाम के साथ अपनी बीट व मोबाइल नम्बर भी दिए मीटिंग में आए लोगों को,
बैठक में शामिल हुए क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार मनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शामिल हुए मौलाना गुलाम कादिर, मानेस दिक्षित , फसी अनवर घोसी,हाजी अबरार अनवार हुसैन, जफीर सिद्दीकी, समाजसेवा , हफीजुल्लाह खान आदि क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


















