कानपुर चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में यू.एच.एम./के.पी.एम./ए.एच.एम./एल.एल.आर./ मा. कांशीराम चिकित्सालय/ पुलिस चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार की स्थानान्तरण नीति का विरोध दर्ज कराया। आंदोलन जिसमें प्रान्तीय चिकित्सा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, राजपत्रित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश,प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ/प्रयो. सहायक संघ , एक्स-रे टेक्नीशियन एशोसिएशन , डार्क रूम असिस्टेंट एशोसिएशन उत्तर प्रदेश, टी० वी० कन्ट्रोल इम्प्लॉइज एशोसिएशन,ई सी जी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रीशियन एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन के अधिकारियों / कर्मचारी ने भाग लिया, चिकित्सालयों के सभी संवर्गो के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में काला फीता बाँध कर कार्यक्रम में भाग लिया, सभी कर्मचारी दो घण्टे अधिक कार्य करेगें जिससे मरीजो को कोई दिक्कत न हो क्योंकि विरोध सरकार की स्थान्तारण नीति का है जनहित में कर्मचारी और धिकारी अधिक कार्य करेगें और उम्मीद जताई की जल्द ही सरकार व शासन स्तर पर वार्ता कर सभी कर्मचारियों की माँगो का निस्तरण कराया जाएगा । सुरेश वर्मा, (अध्यक्ष) ए.पी.वर्मा(मंत्री), गुलाब सिंह(प्रा.उपाध्यक्ष), राजेश उत्तम(मंडलीय सचिव), डि.फार्मासिस्ट राज. एसो. कानपुर नगर


















