कानपुर
शिक्षक दिवस श्रमिक दिवस की तरीके से ही दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया जाने की मांग को लेकर आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा…इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए व्यापारी नेता राजेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि देश की रक्षा के लिए दानवीर भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति को दान कर दिया था….महाराणा प्रताप को देश की स्वतंत्रता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपनी पूरी ज्यादा देकर उन्हें दुश्मनों से मोर्चा लेने के लिए सक्षम किया था….व्यापारी नेता ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए


















