Advertisement

एक हफ्ते में टमाटर के दाम चार गुना तक बढ़े

कानपुर

एक हफ्ते में टमाटर के दाम चार गुना तक बढ़े

100 से 120 रूपए किलो तक बिक रहा है फुटकर बाजारों में

नुकसान के कारण फसल नहीं बोते हैं किसान आवक कमजोर

कमजोर आवक के चलते टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं….मात्र दिन के अंतर में टमाटर के दामों में चौगुने तक का अंतर आ गया है….टमाटर 100 से 120 रूपए किलो बिक रहा है….गर्मी बरसात में देरी और किसानों की टमाटर फसल में कम दिलचस्पी इसकी वजह बताए जा रहे हैं….लेकिन सबसे बड़ी वजह निश्चित तौर पर बीते सप्ताह हुई बरसात है….जिसके चलते आवक प्रभावित हुई है….बाजार में अच्छी गुणवंता वाला टमाटर नादरात है…जिनके पास है….वह ओने पौने दामों पर बेचकर मुनाफा वसूली करने में लग गए हैं….किदवई नगर मंडी में आज टमाटर 80 से 100 रूपए के बीच बोला गया दुकानदारों का कहना है….कि उन्हें चकरपुर मंडी से ही महंगा मिल रहा है….तो महंगा बिक रहा है….जून के महीने में आमतौर पर आवक कमजोर हो जाती है….लेकिन इस बार बारिश में देरी है….जो बाहर से आने वाले टमाटर की आवक को प्रभावित कर रहा है…मगर आसपास के इलाकों में बीते सप्ताह बरसात हुई है….खासकर कानपुर के आसपास तेज बारिश हुई है….जिससे जमाखोरों के पौ बारह टमाटर अभी भी उपलब्ध है…लेकिन मौसम के चलते मुनाफावसूली हो रही है….बताया जा रहा है….कि इस समय बहुत तेजी होने पर भी टमाटर 50 से 60 रूपए किलो तक जाना चाहिए था लेकिन यह सौ रूपए किलो तक दिख रहा है….यही टमाटर मई के महीने मे दस रुपए किलो था और खरीदने वालों का टोटा था फिलहाल स्थिति सुधारने के भी कोई असर नहीं है….क्योंकि फसल के नीचे जरिए यह समय उपायुक्त नहीं है….बड़ी मंडियों में सौ रुपए किलो तक बिक रहा टमाटर छोटी बाजारों में 120 रूपए किलो तक पहुंच गया है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh