Advertisement

मकान पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार ने नजीराबाद थाने के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया

कानपुर

मकान पर कब्जा किए जाने के मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार ने नजीराबाद थाने के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगते हुए कार्यवाही की मांग की….प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार ने बताया लाजपत नगर स्थित संतोष शुक्ला के मकान को हेम प्रीत कौर ने 6 दिसंबर 2022 को खरीदा था तथा पूरा भुगतान किया था 1 माह बाद संतोष शुक्ला की मृत्यु हो गई….मकान के पैसे को लेकर संतोष शुक्ला की मां व पत्नी कंचन शुक्ला के बीच विवाद हुआ था बाद में खरीदार हेमप्रीत कौर अपने पुत्र की सर्जरी के लिए दिल्ली चली गई थी लौटी तब पता लगा की बहू कंचन शुक्ला ने मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है….इस मामले को लेकर उन्होंने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई….माननीय न्यायालय ने इस मामले को लेकर मकान सील करने के निर्देश दिए थे…परंतु पुलिस ने लापरवाही बरती और मकान सील नहीं किया….उधर पुलिस का कहना है….कि मकान सीन की कार्यवाही के लिए मौके पर पुलिस गई थी परंतु अवैध कब्जे दार कंचन शुक्ला द्वारा सहयोग नहीं किया गया है….अतः दोबारा पुलिस अपनी पूरी तैयारी के साथ जाएगी और अवैध कब्जे तारों को बाहर निकाल कर मकान सील करेगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh