कानपुर नगर निगम के आलाधिकारियो की गैरजिम्मेदारी से परेशान होकर क्षेत्रीय वासियों के साथ पार्षद ने जोन 5 के दफ्तर में विशाल धरना प्रदर्शन किया । पार्षद सुधीर यादव ने बताया कि विगत कई दिनों से लगभग 70 से 80 खम्बो की लाइट नही जल रही है । जहा पर आए-दिन कोई न कोई घटना को अराजकतत्व अंजाम देने में सफल रहते है । जिसे देखते हुए जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए ज्ञापन स्वीकार किया । ज्ञापन स्वीकार करते हुए जोनल अधिकारी ने तत्काल समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया । यह भी कहा की जेई आलोक बाजपेई के खिलाफ गैरजिम्मेदारी की जांच की जाएगी । यही नही जेई यदि दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी ।
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पार्षद ने नगर निगम दफ़्तर मे दिया धरना


















