Advertisement

कानपुर: शराब तस्करी का अनोखा तरीका, डीसीएम में खाद की बोरियों के बीच छुपाई दो सौ पेटी अंग्रेजी शराब

कानपुर के कल्याणपुर थाना पुलिस ने 200 सौ पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है,,,जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की टीम कन्नौज से कानपुर की तरफ आ रही एक डीसीएम गाड़ी का पीछा कर रही थी,,,लेकिन काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी जब वो पकड़ में नहीं आए तो एसटीएफ की टीम ने कल्याणपुर थाने के पास डीसीएम को रोक लिया,,,और जब डीसीएम की तलासी ली तो पुलिस के भी होश उड़ गए,,,दरअशल डीसीएम में यूरिया की बोरियो के बीच 200 सौ पेटी शराब छुपाकर रखी गई थी,,,पुलिस ने जब ड्राइवर और क्लीनर से शराब के बाबत पूछताछ की तो वो सही जवाब नहीं दे सके,,,जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए शराब की पेटियों को अपने कब्जे में ले लिया,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh