Advertisement

उच्चतम आधुनिक तकनीक से सुसज्जित वातानुकूलित मोबाइल नेत्र चिकित्सा वैन (साइट आन व्हील्स) का शुभारम्भ

कनिका हास्पिटल प्रा० लि० प्लॉट नं0 4 ब्लॉक-सी. स्वरूप नगर, कानपुर (निकट हैलट अस्पताल) में दोपहर महापौर कानपुर नगर प्रमिला पांडेय द्वारा उच्चतम आधुनिक तकनीक से सुसज्जित वातानुकूलित मोबाइल नेत्र चिकित्सा वैन (साइट आन व्हील्स) का शुभारम्भ किया गया।
कनिका हास्पिटल प्रा० लि० डायरेक्टर के डा० शरद बाजपेयी ने बताया कि देश में आजादी के 75 वर्ष बाद भी जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा नेत्र रोगों से आज भी ग्रसित है इन नेत्र रोगों के कारण कई बार लोगों की जीवन पर्यन्त नेत्र की रोशनी चली जाती है जिसका मुख्य कारण लोगों में नेत्र रोगों की जानकारी का अभाव, उचित ध्यान न दे पाना, धनाभाव एवं परीक्षण की सुविधाओं का आस पास उपलब्ध न होना है। जिसे देखते हुये कनिका हास्पिटल जनपद कानपुर नगर में उच्चतम आधुनिक तकनीक से सुसज्जित वातानुकूलित मोबाइल नेत्र चिकित्सा वैन के द्वारा गरीब एवं असहाय बुजुर्गों, गृहणियों एवं बच्चों की नेत्र सम्बन्धी समस्त समस्याओं का समाधान उनके ही घर के दरवाजे तक पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।
• SIGHTSAVERS INDIA के स्टेट प्रोग्राम हेड प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के कारण बच्चों के द्वारा आनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई की जा रही है जिसका प्रतिकूल प्रभाव आँखों की सेहत पर पड़ रहा है। SIGHTSAVERS INDIA कनिका हास्पिटल के सहयोग से ऐसे बच्चों की स्क्रीनिंग उनके घर पर ही करके आवश्यकतानुसार चश्मा अथवा अन्य निदान रियायती दरों पर उपलब्ध करायेगा। बेस अस्पताल में समस्या ग्रस्त लोगों की सम्पूर्ण जाँच करते हुये आवश्यक आपरेशन अथवा दवा आदि योग्य चिकित्सकों के द्वारा अत्यन्त ही रियायती दरों पर प्रदान की जायेगी।
महापौर कानपुर नगर श्रीमती प्रमिला पांडेय ने कनिका हास्पिटल द्वारा प्रारम्भ किये गये नेत्र चिकित्सा वैन (साइट आन व्हील्स) के माध्यम से समाज के गरीब एवं असहाय बुजुर्गों, गृहणियों एवं बच्चों की नेत्र सम्बन्धी समस्त समस्याओं का समाधान विशेषकर मलिन बस्तियों में उनके ही घर के दरवाजे तक पहुंचाने के प्रयास की भरपूर सराहना की। क्षेत्रीय पार्षद अरूण गर्ग ने कनिका हास्पिटल द्वारा प्रारम्भ किये गये पुनीत कार्य की सराहना की व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh