दानवीर भामाशाह जयंती समारोह को व्यापारी कल्याण दिवस व सम्मान समारोह के रूप में मनाकर भामाशाह के इतिहास को याद करते हुए दो व्यापारी ,दो उद्यमी व एक निर्यातक का पगड़ी ,शाल व माला पहनाकर भामाशाह रत्न के रूप में सम्मानित किया गया ,प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की गई
आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में सेलिब्रेशन होटल,गुमटी में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह को व्यापारी कल्याण दिवस व सम्मान समारोह के रूप में मनाकर दानवीर भामाशाह के इतिहास को याद करते हुए दो व्यापारी नेता कानपुर गल्ला अढ़तिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय वाजपेई व गुमटी न 5 व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजे गुप्ता,दो उद्यमियो में छोटी सी दुकान से जौनपुर व रनिया के दो लोहा फैक्ट्री खड़े करने वाले रमेश चंद्र दीक्षित व फजलगंज लोहा उद्यमी व्यापारी एसो के पुर्व अध्यक्ष उद्यमी मुरली मनोहर खंडेलवाल और केंद्र सरकार द्वारा सैडलेरी निर्यातक के रूप देश में द्वितीय व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्रथम निर्यातक के रूप में पुरस्कृत होने वाले निर्यातक सुशील टकरू को पगड़ी , फूल व मोती की माला और शाल पहनाकर भामाशाह रत्न के रूप में सम्मानित किया गया ।
समारोह में अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने दानवीर भामाशाह के जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह ने महाराणा प्रताप के पास एक युद्ध के समय धन की कमी हो जाने पर उन्हें लड़ने ले लिए अपना सारा धन व सर्वस्व दान दे कर न्यौछावर कर दिया था और महाराणा प्रताप फिर से युद्ध के खड़े हो गए थे इसीलिए व्यापारी समाज को भी भामाशाह की उपाधि दी जाती है ।
आगे कहा कि प्रधानमंत्री से अपील कि दानवीर भामाशाह जयंती को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाय।
समारोह की अध्यक्षता करते महानगर अध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह से सीख लेकर हमारा संगठन व कानपुर का व्यापारी समाज कोरोनकाल में व हमेशा समाज के हित में कार्य करता रहा है और भविष्य में भी व्यापारी समाजहित में हमेशा कार्य करता रहेगा और प्रत्येक वर्ष हमारा संगठन दानवीर भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप मे मनाता रहेगा।
समारोह का संचालन करते हुए महानगर महामंत्री महेश सोनी ने कहा कि हमारा संगठन व्यापारी समाज के अलावा हर वर्ग के साथ उसकी कठनाई व समस्या में खड़ा है।
समारोह में प्रमुख रूप मे संगठन के युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी,महानगर कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे,संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ल ,रामकांत शर्मा व जितेंद्र सिंह,संजय मिश्र ,मनोज विश्वकर्मा,आलोक श्रीवास्तव ,शशांक दीक्षित,नरेश भाटिया,पवन गौड, देशदीप वाघवा,अरविंद गुप्ता,सिद्धार्थ सिंह,राजेश आहूजा , अश्वनी गुप्ता,बालकृष्ण गुप्ता,बी पी रस्तोगी, भूपिंदर सिंह राजा,हरीश रामचंदानी , कंवलनैन आहूजा अभिषेक गुप्ता,आशीष त्रिपाठी,सत्यनारायण खन्ना,शिव विश्वकर्मा,अनुराग जयसवाल आदि थे।
भामाशाह जयंती समारोह को व्यापारी कल्याण दिवस व सम्मान समारोह के रूप में मनाया


















