Advertisement

विधायक अमिताभ बाजपेयी लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर भर में होने वाले जलभराव का विरोध करते हुए

कानपुर। समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेयी लगातार अपने प्रदर्शनों को लेकर सुर्खियों में रहते है। आज भी विधायक ने लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर भर में होने वाले जलभराव का विरोध करते हुए अपनी कार के ऊपर नाव में बैठकर कर चप्पू चलाते हुए शहर भर के तमाम इलाको का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से कहा कि लगातार कानपुर नगर निगम के आला अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है फिर चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या शहर का सबसे चर्चित जूही पुल जहां पर कई लोगों की डूब कर मौत भी हो चुकी है बावजूद इसके यहां का प्रशासन इससे कोई सीख नहीं ले रहा है ऐसे में प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जलभराव से बचने के लिए नाव और लाइफ जैकेट लेकर ही घर से बाहर निकले हैं ताकि एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंच सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh