Advertisement

श्री बालाजी बाबोसा सेवा समिति अपना मंगल उत्सव मनाने जा रही है, यह उत्सव कानपुर शहर का प्रथम उत्सव है

श्री बालाजी बाबोसा सेवा समिति अपना मंगल उत्सव मनाने जा रही है। यह उत्सव कानपुर शहर का प्रथम उत्सव है। यह मंगल उत्सव दिनांक : 1 जुलाई 2023 दिन शनिवार को शहर के मध्य में स्थित होटल “द ब्रिज, जी. टी. रोड” में मनाया जायेगा। उत्सव साय: 6बजे से प्रारम्भ होगा जो रात्री प्रभु इच्छा तक चलेगा । उत्सव का शुभारम्भ परमपूज्य भगवान् “श्री गणेश जी” एवं ” श्री हनुमान जी की वंदना से होगा।
मंगल उत्सव में श्री बालाजी बाबोसा महाराज जी अपने दरबार में विरजान होंगे। विशेष रूप से राजस्थान से आये भजन गायक प्रभु को रिझाएंगे और भक्तों के हृदय को प्रभु प्रेम से भर देंगे। इस बीच बाबोसा महाराज को “छप्पन भोग का भोग लगाया जाएगा और साथ ही महाराज जी की दीव्य ज्योत के दर्शन भी कराये जायेगे। जिनका सिर्फ नाम लेने से ही लोग भवसागर से पार हो जाते है ऐसे प्रभु के अतिदुर्लभ दर्शन पाकर नगरवासी पुण्य के भागी बनेंगे।
वार्ता में शमिति के सदस्य “मनीष शेठिया” ने बताया की “श्री बालाजी बाबोसा सेवा समिति” का मुख्य उद्देश्य महाराज जी का प्रचार करना और उनके माध्यम से जनमानस का कल्याण करना है। समिति द्वारा यह प्रथम उत्सव मनाया जा रहा है, आगे जनकल्याण हेतु, समिति सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए समिति तत्पर रहेगी।
वार्ता में समिति के सदस्य ” निखिल महेश्वरी” ने बताया की समिति द्वारा प्रथम मंगल उत्सव श्री बाबोसा महाराज जी की परम आराधिका “मंजू बाईसा ” के सानिध्य में मनाया जा रहा है। “मंजू बाईसा ” ने अपना समस्त जीवन “श्री बाबोसा महाराज जी” की सेवा में न्योछावर कर दिया है। श्री मंजू बाईसा एवं उनकी टीम द्वारा मधुर भजनों से श्री बालाजी बाबोसा महाराज जी को रिझाया जायेगा। पत्रकार वार्ता में राकेश सेठिया, नितेश महेश्वरी, रोहित भगत, ऋषि शाह आदि संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh