Advertisement

पचौरी के सुझाव पर अब कानपुर सेंट्रल पर 4 मिनट रुकेगी बंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे की वार्षिक बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु 14 मुख्य बिंदुओं पर सांसद पचौरी ने अधिकारियों को दिए सुझाव…..

– पचौरी के सुझाव पर अब कानपुर सेंट्रल पर 4 मिनट रुकेगी बंदे भारत एक्सप्रेस

अंब्रेला फंड से जूही यार्ड में बनेगा नया स्टेशन…यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

कानपुर 30 जून । रेल यात्रियों की सुविधा में सुधार हेतु प्रयागराज में आयोजित प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के साथ उक्त मंडलस्तरीय बैठक में सभी जनपदों से सांसद गणों ने हिस्सा लेकर अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए । उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कानपुर लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी ने कानपुर लोकसभा अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनो की समस्याओं के बाबत 14 मुख्य बिंदुओं पर अपने सुझाव देने के साथ ही विस्तृत कार्ययोजना बनाकर निर्धारित स्मयंतर्गत 2024 से पूर्व पूर्ण किए जाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए । उन्होंने कहा कि
रेलवे के विकास में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सुझावों को समाहित करे जिससे माननीय प्रधानमंत्री मोदी विजन के अनुसार जनभावनाओं को भी सम्मलित किया जासके एवं समय समय पर रेलवे विकास में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को भी सभी सांसदों को अवगत कराई जाए।
उन्होंने प्रयागराज मंडल के अधीन प्रमुख रेलवे स्टेशनो के बाहर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग को विस्तृत कार्य योजना बनाकर स्मार्ट पार्किंग के रूप में विकसित किए जाने एवं कानपुर स्थित जूही यार्ड के संबंध में भी उन्होंने अपने सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में निजामुद्दीन और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर , कानपुर में 35 रेलवे लाइन वाले जूही यार्ड में (अंब्रेला फंड) के तहत एक नया रेलवे स्टेशन बनाए जाने का सुझाव दिया साथ ही दबौली वा दबौली वेस्ट के मध्य रेलवे लाइन की नीचे अंडर पास में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पैदल यात्रियों के आवागमन से जाम किया स्थिति उत्पन्न होती है। जिसके त्वरित निस्तारण एवं स्थाई समाधान का भी सुझाव देते हुए केंद्र सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छोटे छोटे स्टेशनो के विकास की परिकल्पना की सराहना भी की। सांसद पचौरी ने बंदे भारत एक्सप्रेस को कानपुर सेंट्रल पर 4मिनट रुकने का सुझाव भी दिया । उन्होंने कहा कि बंदे भारत प्रयागराज से कानपुर और कानपुर से दिल्ली रुट तय करती है जिसमे कानपुर में यह फास्ट ट्रेन अभी तक 2 मिनट ही ब्रेक करती थी जिसके 4 मिनट रुकने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी । जिसपर वंदे-भारत एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल पर 4 मिनट रुकने के सुझाव पर त्वरित निर्णय करते हुए अधिकारियों ने अपनी सहमति दे दी है । जिसके सांसद पचौरी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयंतर्गत 2024 से पूर्व सभी सुझावों को शीघ्र अमल में लाकर कार्यों को पूर्ण किए जाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ।

सांसद पचौरी ने यात्रियों की सुविधाओं हेतु बैठक में दिए ये सुझाव …..पर …..क्या कहना रहा रेलवे बोर्ड का….

प्रयागराज मण्डल के अधीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के बाहर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग को एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर स्मार्ट पार्किंग के रूप के विकसित किए जाने की आवश्यकता है। जिससे प्रमुख रूप से स्टेशन में प्रवेश द्वारो की अव्यवस्थाओं की व्यवस्थित किया जा सके।
जिसपर उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया की प्रयागराज मंडल के प्रमुख स्टेशनों को पुनः विकसित किया जाने का प्लान बनाया है क्रमानुसार इस पर कार्य किया जरहा है जिसमे आधुनिक पार्किग भी शामिल है ।

जूही पार्ड, कानपुर के सम्बन्ध में सांसद पचौरी ने सुझाव दिया कि दिल्ली में निजामुद्दीन और आनन्द विहार रेलवे स्टेशन की तर्ज पर कानपुर में 35 रेलवे लाइनों वाले जूही पार्ड में एक नया रेलवे स्टेशन बनाए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है। रेलवे के पास इस नए स्टेशन हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिसमे 10-12 लाइने मालगाड़ियों हेतु आरक्षित करने के बावजूद शेष लाइनों में हावड़ा- दिल्ली रूट की मेल एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलाए जाने से, इन गाड़ियों को बिना कानपुर सेण्ट्रल आए हुए सीधे हावड़ा से दिल्ली वाया जूही यार्ड (नवीन स्टेशन) होते हुए संचालित किया जा सकता है, जिससे कानपुर सेण्ट्रल पर लगातार बढ़ रहे यात्री दबाव से निजात मिलेगी साथ ही टेनों के समय में भी सुधार हो सकेगा।
जिसपर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि वर्ष 23-24 के अंब्रेला वर्क अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किया गया है।

दबोली व दबोली वेस्ट के मध्य रेलवे लाइन के नीचे एक अंडर पास है, जिसमे प्रतिदिन हजारो की संख्या में व्यक्तियों/ वाहनो का अवागमन होता है जिसमे जाम की स्थिति बनी रहती है इसके निस्तारण हेतु एक अतिरिक्त अंडर पास बनाए जाने की आवश्यकता है।

जिसपर रेलवे बोर्ड अधिकारियों ने यात्रियों की आवश्कता को देखते हुए कहा कि – इस स्थल पर अंडर पास का निर्माण वर्ष 2023-24 के अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रस्तावित है ।स्वीकृति के उपरांत शीघ्र निर्माण कार्य करवाया जायेगा ।

— चित्रकूट स्थित पर्वतराज कामतानाथ जी के दर्शन हेतु पर्यटकों के आवगमन के चलते यातायात पर भारी दबाव के कारण कानपुर से बांदा प्रतिदिन लोकल टेन चलाने की आवश्यकता है ।

जिस पर रेलवे बोर्ड ने कहा कि – फिलहाल अभी इस रूट पर 2 मुख्य ट्रेनों ( लोकमान्य तिलक – गोरखपुर एक्सप्रेस) का संचालन किया जारहा है।

यातायात के भारी दबाव के कारण कानपुर से इटावा, टूण्डला प्रतिदिन लोकल ट्रेन चलाने की आवश्यकता है।

— जिसपर रेलवे बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि – सूबेदारगंज बांद्रा एवं कानपुर अहमदाबाद (सप्ताहिक) ,गोरखपुर बांद्रा (सप्ताहिक) सूबेदार,उधमपुर(सप्ताहिक)सूबेदार – उधमपुर सप्ताह में 2 दिन, बनारस मुंबई सप्ताहिक दरभंगा अहमदाबाद कुल 7 जोड़ी ट्रेने यात्रियों की सुविधाओं हेतु इस रूट पर संचालित है , तथा अतिरिक्त रूप में (कानपुर -फफूंद ) मेंमू एवं (आगरा -इटावा) मेमू को 29 जनवरी 2023 से संचालित कर दी गई है ।

— मुख्य रूप से कानपुर सेन्ट्रल से बंदे भारत एकस्प्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों में विकलागों तथा वृद्ध जनों की सुविधा के दृष्टिगत स्टॉपेज समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किए जाने की आवश्यकता है।
जिस समस्या के त्वरित समाधान करते हुए रेलवे बोर्ड ने रुकने का समय 4 मिनट कर दिया है।

— कानपुर मुख्य थोक बाजार नयागंज में सिटी बुकिंग पार्शल एजेंसी खोले जाने की आवश्यकता पर रेलवे बोर्ड ने कहा कि – पार्शल एजेंसी खोले जाना प्रक्रियाधीन है ।

— दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर स्थित सम्पार संख्या-82 पर उपरिगामी सेतु बनाये जाने की तत्काल आवश्यकता के सुझाव पर रेलवे बोर्ड ने कहा कि – इस संबंध में 5 जनवरी 2023 को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा जा चुका है अगले निर्देश का इंतजार है ।

कानपुर झांसी रेलवे लाइन स्थित पिलर संख्या-1337/21 व 1337/25 LML स्कूटर फैक्ट्री साइट नं0-2 पर अंडर पास बनाया जाने के सुझाव पर रेलवे बोर्ड ने कहा कि – दो पहिया वाहनों के आवागमन हेतु अंडर पास निर्माण 23 – 24 के अंब्रेला फंड अंतर्गत स्वीकृति हेतु प्रस्तावित है जिसके उपरांत शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होजाएगा ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh