Advertisement

108 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का भूमिपूजन का उद्घाटन

अमरदीप पब्लिक स्कूल , गुजरवाला टाउन,मॉडल टाउन,दिल्ली मे 108 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का भूमिपूजन हुआ।जिसमे देश भर के विभिन्न क्षेत्रो से आये , विशिष्ट अतिथियो ने शिरकत कर अपनी भूमिका निभाई।108 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का भूमिपूजन का उद्घाटन आचार्य चन्द्रमणि मिश्रा संस्थापक अध्यक्ष श्री पीठम् , एवं आचार्य महेश स्वरूप (यज्ञआचार्य) ने किया और देश मे सनातन धर्म को बढाने की बात कही,उन्होने कहा कि यदि हम अपनी संस्कृति को ना छोड़े तो भारत का विश्वगुरू बनना तय हैं।इसी पक्ति मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे आये डॉ.हर्षवर्धन पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं सांसद ने कहा वैसे तो धार्मिक आयोजनो से सम्पूर्ण विश्व का कल्याण होता है,परंतु चूँकी आयोजन मेरे संसदीय क्षेत्र मे हो रहा तो यहां की जनता को ज़्यादा फायदा मिलेगा।इस अवसर पर कानपुर निवासी विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री/प्रवक्ता डॉ.रोहित सक्सेना ने कहा कि आज कल युवा पीड़ी पथ भ्रमित हो रहें हैं बेहतर होगा यदि वो धर्म के नजदीक आयें तो उनको बेहतर मार्ग दर्शन मिलेगा,उन्होने यह भी कहा कि आज भारतवासी पाश्चयात सभ्यता की तरफ भाग रहें हैं और जबकि NASA जैसी विदेशी संस्थाएं भारतीय वेदो और श्लोको पर रिसर्च कर रहें हैं,और डॉ.सक्सेना ने कहा हजारो साल पहले जो खगोलिय घटनाएं चाहे वो सूर्य गृहण,चन्द्र गृहण या नक्षत्रो के बदलाव पंचांग मे लिखे हैं उन सभी पर NASA की निगाहे होती हैं और उसकी वो पुष्टी करता है ।यह दर्शाता हैं कि सनातन धर्म क्यो श्रेष्ठ है और सभी उसके आगे नतमस्तक रहते हैं।श्याम जाजू पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भाजपा) ने कहाँ वो धन्य हैं कि ऐसे आयोजन का हिस्सा बना।देश के जानेमाने उद्योग पति नवरतन अग्रवाल (निदेशक,बीकानेर स्वीट) ने कहाँ उन्हे जो भी कुछ मिला वो सब माँ भगवती माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद स्वरूप मिला,वो हमेशा श्री पीठम संस्थान के साथ हैं और हर कदम पर संभव सहयोग करते रहेगे।SK ग्रुप के निदेशक विजय कपूर ने कहाँ,पिछले लगभग एक दशक से वो पी.के गुप्ता के साथ हैं,और जहाँ वो हैं उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस अवसर पर धर्मपाल सिंगला,नरेश गोयल,के के अग्रवाल,संजीव गर्ग,सुनील कंसल,घनश्याम गुप्ता,सुभाष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh