आज दिनांक 30/7/23 को 111/1, हर्ष नगर कानपुर में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं वर्तमान कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार के द्वारा “सूर्या करियर अकादमी” का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।संस्थान संचालिका श्रीमती रेखा सिंह पत्नी राम चन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि संस्थान में SSC, PET, BANK, RAILWAY, TET, TGT, PGT व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ साथ कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को सभी विषयो में न्यूनतम शुल्क में उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी नीलिमा कटियार के द्वारा संस्थान के शिक्षक मण्डल को सम्मान स्वरूप “राष्ट्र धर्म” नामक पुस्तक भेंट की गई। इस मौके पर अशोक नगर पार्षद पवन गुप्ता,जिलामंत्री पिछड़ा वर्ग पुष्पांक यादव,पूर्व जिलामहामंत्री हरी राम गौतम,रनर पार्षद रवि सोनकर, इंस्पेक्टर विजिलेंस शिव सरन सिंह,डॉक्टर कृष्ण कुमार वर्मा,सिविल इंजीनियर जयचंद सिंह ,चन्द्र प्रकाश,नरेश,अर्जुन सिंह,महेश कुमार,संदीप गौतम,रोशन लाल एवं सैकडों लोग उपस्थित रहे।
विधायिका नीलिमा कटियार द्वारा सूर्या कैरियर एकेडमी का उद्घाटन किया गया


















