Advertisement

वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गैंजेस क्लब में हरियाली तीज उत्सव

सावन के इस पावन महीने में वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गैंजेस क्लब में हरियाली तीज पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय महापौर, कानपुर नगर द्वारा की गई, तत्पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य और सत्यभामा पर नाटक प्रस्तुत किया गया संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गृहणियों को आगे लाना है, उनके अंदर आत्मविश्वास जगाना है प्रतियोगिता कई चरणों में संपन्न हुई डॉ मोनिका सचदेव (स्त्रीरोग विशेषज्ञ) नंदिता शर्मा (आडिट आफीसर), कनिष्का त्रिवेदी (मिस इंडिया यूनिवर्स 2021) ने जज की अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता की विजेता तीज क्वीन राधिका, बेस्ट ऐक्टर प्रियंका, क्वीन ऑफ हार्ट डॉ प्रीति, बेस्ट रैंपवॉक शालिनी, बेस्ट ग्लैमर अर्चना रही इसके अलावा संस्था की सभी महिलाएं डॉ शिखा, सपना, अंशु, आरती, मनीषा, विनीता, रूचि, रानू, अपेक्षा, सुमन, बिभा,किरन, विभा आदि उपस्थित रहीं मंच का संचालन खुशबू ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh