Advertisement

पढ़ाई ने लेली जान दोस्त बना शैतान

कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां दसवीं के एक छात्र ने मामूली कहा सुनी के बाद भरी कक्षा में अपने साथी छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दरअसल बिधनू थाना क्षेत्र में प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र नीलेश तिवारी की अपनी सहपाठी राजवीर यादव के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। 2 दिन पहले हुई इस कहासुनी के बाद आज आरोपी छात्र राजवीर यादव अपने बैग में धारदार हथियार छुपाकर लाया और मौका पाकर भरी क्लास में छात्र नीलेश पर चाकुओं से कई वार कर दिए। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए साथ ही घायल छात्र को उपचार के लिए सीएससी  लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh