Advertisement

कानपुर जीआरपी पुलिस व आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया

जीआरपी पुलिस आरपीएफ की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

कानपुर जीआरपी पुलिस व आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने 9 लाख कीमत का गांजा बताया

 

कानपुर। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग अभियान चला रहीं थी, तभी लखनऊ साइड आउटर पर मुखबिर द्वारा दो गांजा तस्करों की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और दो अभियुक्तों को गांजे सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों के पास से 18 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग नौ लाख रुपए आकी गई बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी लोदीपुर थाना बिहार व विंध्याचल प्रसाद निवासी जनपद औरंगाबाद बिहार बताया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण द्विवेदी, उ० नि० राम कुमार पांडे, शिवसागर चौकी पनकी धाम, आरपीएफ उ० नि० मो० असलम, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, राशिद, संजय, सेनमार्क, आरपीएफ से अजय सिंह ने गिरफ्तार किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh