Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाबिया से सांसद पचौरी ने कि मुलाकात

कानपुर 1 अगस्त । शहर वासियों को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सत्यदेव पचौरी ने लोकसभा सत्र काल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाबिया से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात कर कानपुर में चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराए जाने के क्रम में ( लेवल 1 ) ट्रामा सेंटर शीघ्र बनाए जाने की मांग भी की । सांसद पचौरी ने कहा कि शहर में छोर पर कांशी राम अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर लेवल 2 की स्थापना के एक दशक बीत जाने के बावजूद अभी तक ट्रामा सेंटर की परिकल्पना पूर्ण मूर्त रूप नही ले सकी साथ ही लाला लाजपत राय में इमरजेंसी में ट्रामा सेंटर में मरीजों की भारी संख्या के कारण पूर्ण रूप से मरीजों को चिकित्सीय सुविधाओ को अभी भी मुहैया नहीं कराया जा पारहा है । कांशीराम के ट्रामा सेंटर में आईसीयू न होने के कारण ईमरजेंसी में आए घायलों को त्वरित चिकित्सीय उपचार नही मिल पाता है तो वहीं हैलट के ट्रामा सेंटर की बात करे तो सर्दियां शुरू होते ही अधिक बेड की सुविधा न होने के कारण दिक्कत और बढ़ जाती है ऐसे में शहर के मध्य में लेवल 1 ट्रामा सेंटर बनाए जाने कि शीघ्र आवश्कता है ।

सांसद पचौरी ने बताया की शहर के जी०एस०बी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर मण्डल में आता है जिसके अन्तर्गत 8 जिले (कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा एवं औरया) जनपद आते हैं। इन जनपदों के अतिरिक्त आस-पास के अन्य जनपद जैसे फतेहपुर, झांसी, महोबा, उन्नाव, हरदोई, ललितपुर, जालीन, बाँदा, हमीरपुर) आदि दूरस्थ लगभग 15 जनपदों के मरीज भी उपचार हेतु यहां आते हैं। जबकि लखनऊ स्थित ट्रामा सेन्टर की दूरी कानपुर से लगभग 100 किमी0 से अधिक कि है। ऐसे में इन सभी जनपदों में ट्रामा सेन्टर न होने के कारण सभी रोगियों को जी०एस०बी०एम० मेडिकल कालेज, रेफर कर दिया जाता है। वर्तमान में मेडिकल कालेज में लेवल-2 स्तर का ट्रामा सेन्टर इमरजेन्सी विभाग के साथ चलाया जा रहा है, जो कि रोगियों की अधिकता के कारण अब काफी छोटा पड़ रहा है, उन्होंने माननीय स्वस्थ मंत्री को अपना पत्र सौंपते हुए सुझाव भी देते हुए कहा कि वर्तमान में हैलट में संचालित ट्रामा सेन्टर के आस-पास जमीन उपलब्ध न होने के कारण उसका विस्तार किया जाना सम्भव नहीं है, जिस कारण लाला लाजपत राय परिसर में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जी०टी० रोड हाईवे के समीप 9500 स्क्वायर मीटर जमीन चिन्हित कर ली गयी है। और इस जमीन पर लेवल-1 ट्रामा सेन्टर बनाया जा सकता है,

मेडिकल कालेज, कानपुर में नये ट्रामा सेन्टर हेतु चिन्हित भूमि जी०टी० रोड पर स्थित है। कानपुर नगर से 06 हाईवे (जी०टी० रोड, एन0एच0-2 ( आगरा हाइवे) कालपी – झांसी, कानपुर सागर, कानपुर-लखनऊ, लखनऊ आगरा ताज- एक्सप्रेस-वे) होकर गुजरते हैं। ये सभी राजमार्ग जी०टी० रोड से सम्बद्ध है। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल रोगी प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। यहां पर न्यूरो सर्जरी विभाग एवं कार्डियोथोरेसिक विभाग, मेडिकल कालेज के अन्तर्गत स्थापित किये जा चुके हैं, जिसमें चिकित्सा शिक्षक भी तैनात हैं। उक्त सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिक्षकों का उपयोग शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ लेवल-1 ट्रामा सेन्टर के संचालन में भी किया जा सकता है ।
सांसद पचौरी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत स्थापित किये जाने वाले सुपर स्पेशियलिटी सेन्टर के बगल में जी०टी० रोड पर उपलब्ध भूखण्ड में यदि लेवल-1 ट्रामा सेन्टर की स्थापना कराई जा सकती है साथ ही सुपर स्पेशलिटी सेन्टर प्रारम्भ होने के उपरान्त रोगियों को समस्त चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जायेंगी। जिससे जनहित में मेडिकल कालेज, कानपुर से सम्बद्ध लाला लाजपत राय चिकित्सालय परिसर में जी०टी० रोड पर एपेक्स लेवल-1 ट्रामा सेन्टर (300 से अधिक बेडेड, जिसमे से 100 बेडेड आई०सी०यू० सम्मिलित है) की स्थापना हो जाने से यह न सिर्फ कानपुर लोकसभा क्षेत्र बल्कि आसपास के 15 से अधिक जनपदों की जनता हेतु भी चिक्तिसीय सुविधा में वरदान सिद्ध होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh