आज 1 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को मिशन अजमेर सिंह रुद्रपुर से कानपुर यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा प्रेस वार्ता हुई अजमेर सिंह 32 वर्षीय रुद्रपुर के छोटे से गांव के निवासी हैं जिनका एक दुर्घटना में पैरों में तीन रॉड और एक प्लेट पड़ी है बनारस के प्राइवेट हॉस्पिटल में 2 महीने जैसे तैसे इलाज चला इसके बाद ना इनके पास इलाज के लिए पैसा था और कही कोई सुनवाई नहीं हुई राकेश वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के संज्ञान में आया और दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी के सेक्रेटरी एवं मानव सेवा की कोषाध्यक्ष मनप्रीत कौर और स्मृति धनधानिया कानपुर मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह के इलाज का बीड़ा उठाया अजय सिंह रुद्रपुर निवासी द्वारा अजमेर सिंह को कानपुर एंबुलेंस से लाने ले जाने का बीड़ा उठाया गया अजमेर को हैलट में भर्ती करा के डॉक्टर अपर्णा एवं डॉ गर्ग का योगदान रहा एवं हैलट में सारी सुविधा निशुल्क करा दी गई मान सिंह जी के द्वारा खाने की सेवा की जा रही है अजमेर सिंह साल भर तक कोई भी कार्य करने में समर्थ नहीं होंगे आप सब के सहयोग से तन मन धन से सेवा की जा रही है आप सभी से अपील है कि इस मुहिम में हमारे साथ आगे आए सिक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्षगुरविंदर सिंह छाबड़ा (विक्की) आई एम रोहतगी वानर सेना जिम्मी भाटिया हमारा कानपुर आदि संस्थाएं आगे आई एवं सभी की सहायता से 1 लाख रुपया अजमेर सिंह के अकाउंट में एक लाख की धनराशि इकट्ठा की जा चुकी है आप सबके आग्रह है कि हैलट वार्ड नंबर 2 बेड नं 21 फल खाना पैसा किसी भी तरह से सेवा कर सकते हैं एवं उसका मनोबल बढ़ा सकते हैं।
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रेसवर्ता


















