कानपुर शहर के बच्चों को अब मनोरंजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा जेड स्क्वायर में उनके लिए मोगैंबो हेल जोन खुल गया है विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक झूलों के साथ मनोरंजन के लिए अन्य उपकरण भी यहां पर मौजूद हैं हेल जोन का उद्घाटन नन्हे मुन्ने बच्चे रेवांश और रिषी ने किया इस अवसर पर हेल जोन के डायरेक्टर हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि कुछ समय पहले वह बैंगलोर गए थे वहां पर उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले देखे थे उसी टीम को ध्यान में रखते हुए इस हेल जोन का शुभारंभ किया गया है बच्चों के साथ साथ युवा वर्ग भी यहां आकर मनोरंजन कर सकेगा उन्होंने बताया कि एंट्री फीस मात्र ₹500 रखी गई है जिसमें कि ₹299 का रिचार्ज उन्हें मिलेगा जिसके बाद वह कार्ड के माध्यम से अत्याधुनिक झूलों का आनंद उठा सकेंगे उन्होंने बताया कि परिसर के अंदर ही कैफेटेरिया एरिया स्थापित की गई है जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड एवं ड्रिंक्स उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी उद्घाटन के अवसर पर शालिनी गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
जेड स्क्वायर में खुला मोगैंबो हेल जोन


















