कानपुर। उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार ने हजारों दिव्यांगजनों की पेंशन इसलिये रोक दी है कि उनके राशन कार्ड नहीं बने है। इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में हुयी। बैठक में चेतावनी दी गयी कि सरकार ने सभी दिव्यांगजनो की पेंशन एक सप्ताह में जारी नहीं किया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बैठक में कहा कि जिनके पास राशन कार्ड है और उनकी पेंशन सरकार ने रोक दी है ऐसे सभी दिव्यांगजन अपनी पास बुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति लेकर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सम्पर्क करें। जिससे शासन व प्रशासन पर पेंशन के लिये दबाव बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों कि पेंशन बन्द करने की साजिश कर रही है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी इसका विरोध करेगी। वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांगजनों का राशन कार्ड बनाने के लिए सरकार से मांग करती है।
आज कि बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, दिलीप कुमार, गौरव कुमार, जितेन्द्र गुप्ता कमलेश कुमार सिंह, इसरार अहमद, दिलीप कुमार, बंगाली शर्मा, दिनेश यादव आदि शामिल थे।
राशन कार्ड न होने पर दिव्यांगों कि पेंशन तत्काल जारी करे सरकार


















