Advertisement

कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए धर्म विधि सलाहकार एसोसिएशन ने बुलंद की आवाज मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर श्रमायुक्त को सौंपा

कानपुर श्रम न्यायालयों के साथ-साथ श्रम विभाग कार्यालय में भी कर्मचारियों की खासी कमी है जिसके चलते यहां आने वाले लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए कई बार मांग करी गई है लेकिन अभी तक खाली पड़े पदों पर किसी को भी ज्वाइन नहीं कराया गया है अगर हालात में सुधार न हुआ तो श्रम विधि सलाहकार एसोसिएशन पूरे प्रदेश में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा यह बात एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनरेश अवस्थी ने दी अपर श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दे रहे श्री अवस्थी ने कहा कि गत 2021 से पीठासीन के 5 पद और अन्य विभागों में 14 कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं इन सभी पदों को अति शीघ्र भरा जाए ताकि यहां आने वाले लोगों का काम आसानी से हो सके कर्मचारियों के अभाव से कोई भी काम समय से नहीं हो पा रहा है जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस संबंध में उन्होंने बीते बुधवार को योग से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था आज उनका एसोसिएशन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर श्रमायुक्त को दीया है उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर खाली पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर सरकार विरोधी आंदोलन किया जाएगा धरने में मुख्य रूप से एसएन सिंह हर्षवर्धन गुप्ता केजीएन खरे सीपी द्विवेदी पीके सिंह जीके सिन्हा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh