रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला किया
सत्ता पक्ष के ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ल पीड़ित को मुकदमा वापस लेने की धमकी देते है
कानपुर के थाना चौबेपुर पनाऊ पुरवा की है जहां प्रार्थी सौरभ कुरील स्वर्गीय रतिराम निवासी पनाउ पुरवा का है जो पेंटिंग की ठेकेदारी करता है करीब 8:00 से 9:00 के बीच वह काम करके वापस लौट रहा था तभी गांव के दबंग ऋषभ शुक्ला शिसू शुक्ला और श्याम बिहारी शुक्ला के साथ तीन से चार अज्ञात लोगों ने सौरव कुरील को रोका और पैसा मांगा और प्रार्थी की जेब से 5000 लूट लिए जब सौरभ कुरील ने इसका विरोध किया तो दबंग लोगों ने जातिसूचक गाली देने के बाद जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया शिशु शुक्ला और श्याम शुक्ला पुत्र (राधे गोविंद)ने धारदार हथियार से हमला किया और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से सौरभ कुरील को घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रार्थी के परिवार वालो ने न्याय की गुहार चौबेपुर थाना और कानपुर पुलिस कमिश्नर से लगाई है। घायल सौरभ जिंदगी और मौत से लड़ रहा है वही परिवार वाले न्याय की गुहार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।


















