कानपुर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल 2 दिवसीय दौरे पर बुधवार की रात्रि हमीरपुर पहुंची थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई।
आपको बताते चले कि सन 1994 के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का हमीरपुर में पहला दौरा था। 1994 के पहले तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा हमीरपुर दौरे पर आए थे। तब से लेकर अब पहली बार राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंची थी।
बीती रात से ही हमीरपुर में तेज बारिश होने की वजह से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से हमीरपुर पहुंची व कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। वापसी में मौसम को देखते हुए राज्यपाल हेलीकॉप्टर नही उड़ सका। बल्कि काफिले को सड़क मार्ग से ही लखनऊ के लिए रवाना होना पड़ा। जैसे ही राज्यपाल का काफिला कानपुर पहुंचा तो तेज बारिश के कारण कानपुर कमिश्नरेट के थाना जाजमऊ के पुलिसकर्मियों ने जाजमऊ चेकपोस्ट से गुजरने से पहले राज्यपाल के काफिले के बीच मे आने वाले भारी वाहनों को रोककर काफिले को बिना रुके लखनऊ की ओर जाने दिया।
काफिले को सफल रूप से निलकवाने के लिए मौके पर खड़े राहगीरों व अन्य क्षेत्रीय लोगो ने जाजमऊ थाने में तैनात एस.आई. रोहित कुमार, एस.आई. अंकुश चौधरी, एस.आई. प्रवीन कुमार, एस.आई. देवेन्द्र गौड़, एस.आई. शशांक कुमार, एस.आई. जगदीस, ट्रैफिक एस.आई. अनिल कुमार व हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार, नफ़ीस अहमद की खूब सराहना की।
पुलिसकर्मियों ने बारिश में भीगते हुए राज्यपाल के काफिले को निकाला।


















