Advertisement

मानहानि केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत कानपुर में मनाया गया जश्न

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए सजा पर रोक लगा दी है. अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होगी.
जिसको लेकर कानपुर कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला है शुक्रवार सैकड़ों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता ने आतिशबाजी की और मिठाईयां बाटी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नौशाद मंसूरी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है की पूरे देश को मालूम है कि आज झूठ पर सच की जीत हुई है
भारत की न्याय प्रणाली में आज भी लोकतंत्र को बचा कर रखा हुआ है उनका कहना है जो लोग राहुल गांधी से डर रहे थे अब उनके सामने भी खड़े नहीं हो पाएंगे उनका यह भी कहना है कि राहुल गांधी सदन में जनता की आवाज उठाने से कैसे रोका जाए सवाल यह था आज भारत के संविधान लोकतंत्र और आम आदमी की जीत हुई है पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जोश देखने वाला था

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh