Advertisement

एकता के प्रतीक श्री ठाकुर दलीप सिंह जी का प्रकाश पर्व धूम धाम से संपन्न

नामधारी पंथ के वर्तमान मुखी श्री ठाकुर दलीप सिंह जी का प्रकाश पर्व पर उपकारी सेवा समिति द्वारा बहुत धूम धाम से संपन्न हुआ श्री ठाकुर जी की सोच को ध्यान में रख व उनके बताएं मार्ग पर चल सेवा बस्तियों में रोजाना शिक्षा ले रहे निर्धन जरूरतमंद वह बच्चे जिनको कोई नहीं पूछता “झुग्गियों के बीच अति गरीबी “”पूछता नहीं कोई हाल करीबी” को जानकर अपने शिष्यों को आदेश दीया की उन्हें रोटी लायक बनाने के लिए निशुल्क शिक्षा सिलाई ब्यूटीशियन सिखाया जाता है यह काम पर उपकारी सेवा समिति बखूबी निरंतर रोजाना पिछले 7 वर्ष से कर रही है
श्री ठाकुर दलीप सिंह जी की की सोच को प्रदर्शित करते हुए बच्चे जो कि भारत में उपजे चारों धर्मों हिंदू ,सिख, बौद्ध,जैन धर्म की वेश भूषा व धर्म चिन्ह ले एकता का संदेश दे रहे थे व नारे लगा रहे थे
लड़ो गे तो घटो गे जुड़ोगे तो बढ़ोगे ,गुरु नानक देव जी को गुरु मानने वाला हर प्राणी सिख है ,समाज को जोड़ना धर्म है समाज को तोड़ना अधर्म
श्री श्री ठाकुर दिलीप सिंह जीके प्रकाश पर्व के उपलक्ष में उनके जीवन सिद्धांतों व शिक्षाओं पर आधारित सवाल जवाब प्रतियोगिताएं भी करवाई गई तत्पश्चात इनाम वितरित किए गए मुख्य अतिथि श्री अवध बिहारी जी अध्यक्ष नर सेवा नारायण सेवा, गंगा समग्र के राष्टीय सयोजक श्री राजेश तिवारी जी , सचिन जी,दीपक आर्य प्रचारक श्री योगेश जी आरएसएस, सर्व विश्वकर्मा महासभा के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा जी ,संतोष विश्वकर्मा ,राघवेंद्र शर्मा ,पंडित गया प्रसाद शर्मा, महामंत्री हेमंत शर्मा आदि ने श्री सतगुरु दलीप सिंह जी के जीवन सिद्धांतों व शिक्षाओं को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया तत्पश्चात पर उपकारी सेवा समिति के के सभी सेवादारों द्वारा सभी का सम्मान किया गया निशुल्क शिक्षा एवं सिलाई केंद्र की मुख्य अध्यापिका रजविंदर कौर ,सेवादार मनमोहन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया इस मौके पर शिखा सोनी, मोहिनी भाटिया ,अंजनी जायसवाल ,सुमित वर्मा, राधा ,मिली मिश्रा, पूजा, तिलका राजपूत, गुड़िया खान, ममता वालिया, तैयबा खान उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh