Advertisement

कानपुर: मणिपुर हिस्सा को लेकर संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

मणिपुर में हुई हिंसा और नरसंहार मामले को लेकर के संयुक्त विपक्षी मोर्चा ने अब भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,,, कानपुर में सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों के साथ कानपुर के नाना राव पार्क में लगी अंबेडकर प्रतिमा पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया,,, सभी दलों के लोगों ने मणिपुर हिंसा को लेकर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की है,,, संयुक्त विपक्षी मोर्चा के वक्ताओं ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घृणित घटना घटित हुई है,,,

मणिपुर हिंसा की निंदा करते हुए संयुक्त विपक्षी मोर्चा के नेता गणों ने भारत सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए मांग की है कि मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करक राष्ट्रपति शासन लगाया जाए,, साथ ही उन्होंने मांग की है की माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए जो कि मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच करें,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh