अपना दल (एस) का कार्यकर्ता सम्मेलन आज कानपुर में हो रहा है इसकी अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया करेंगी,,,इसमें उनके पति व यूपी सरकार में राज्य मंत्री आशीष पटेल भी शामिल होंगे,,, पार्टी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है,,, इस समागम में पार्टी के सभी नेता शामिल होंगे,,,
अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल बनी पार्टी के इस समागम के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं,,, पार्टी के समागम में पहुंचने से पहले सर्किट हाउस में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने पति व राज्य मंत्री आशीष पटेल के साथ सर्किट हाउस पहुंची जहां पर मीडिया से बात करी,,,
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर बोली कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और वहीं संसद के गतिरोध पर बोली कि विपक्ष की मंशा स्पष्ट नहीं है,,,वह चर्चा से हमेशा भागते हैं,,,सरकार हर मामले पर बहस करना चाहती है, मगर विपक्ष हमेशा ही भागते आए हैं,,,इससे विपक्ष का जो चेहरा है वह जनता के सामने आ रहा है,,, वही उनके पति राज मंत्री ने कहा न्यायालय ने ही राहुल को सजा दी थी और न्यायालय ने ही रोक लगाई है,, हम सब न्यायिक प्रक्रिया के साथ ही खड़े हैं,,,।
कानपुर: विपक्षी दलों पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया पलटवार, चर्चा करने के बजाय हैं भागते


















