कानपुर
ग्लूकोमा वाल्व कार्यशाला का आयोजन
हैलट के नेत्र रोग विभाग में आयोजित हुई कार्यशाला
अमेरिका से प्रशिक्षित टीम ने ग्लूकोमा सर्जरी का प्रशिक्षण दिया
नेत्र रोग विभाग जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर द्वारा ग्लूकोमा वाल्व कार्यशाला का आयोजन किया गया….कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय काला ने कार्यशाला का उद्धघाटन किया…अमेरिका से प्रशिक्षित टीम ने ग्लूकोमा सर्जरी के आधुनिक उपचार के विषय मे बताया और ग्लूकोमा वाल्व सर्जरी का प्रशिक्षण डॉक्टर और शहर के सीनियर नेत्र विशेषज्ञों को दिया….कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ शालिनी मोहन ने कहा कि ग्लूकोमा वाल्व से बड़ी संख्या में ग्लूकोमा के मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है…..ऐसे मरीजों में जो कि दवाओं,लेसर तथा ग्लूकोमा के ऑपरेशन से भी प्रेशर कंट्रोल में नही आ पाता उनमे यह कारगर है….उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला यूरोप और अमेरिका के अधिवेशन में ही होती है और यहाँ पर आयोजन से अपने क्षेत्र के नेत्र सर्जनों को लाभ मिलेगा


















