चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राविधिक विश्वविद्यालय के संकाय प्रमुखों के साथ बैठक करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कानपुर पहुंचे,,, कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बने हुए फार्मों का अवलोकन भी किया,,,
प्रेस को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है की सभी कृषि विज्ञान केंद्र बेहतर परफॉर्मेंस करें,,,
कृषि मंत्री ने किसान भाइयों से आग्रह किया है कि वो अपने फसलों का बीमा अवश्य कराएं,,,जिससे किसी तरह का नुकसान होने पर उसकी भरपाई की जा सके,,,उन्होंने बताया की खरीफ फसल के सीजन में दो परसेंट पर लगभग दस फसलों का बीमा हो जाता है,,उनका कहना था की अगर किसी कारण से उत्पादन कम या फिर फसल की क्षति होती है तो उसकी भरपाई हो सके,,,।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राविधिक विश्वविद्यालय के संकाय प्रमुखों के साथ बैठक करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कानपुर पहुंचे,


















