Advertisement

हैलट में मरीज का जटिल ऑपेरशन कर बचाई गई जान,दिमाग के पास मरीज के फंसा था चाकू

कानपुर

 

डॉ निशांत सौरभ सक्सेना बने मरीज के लिए भगवान

हैलट में मरीज का जटिल ऑपेरशन कर बचाई गई जान

दिमाग के पास मरीज के फंसा था चाकू

डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। इस कहावत को एक बार फिर कानपुर के हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने सही सिद्द किया है। आपको बता दें कि, शुक्रवार देर रात अकबरपुर निवासी दिनेश चौहान को हैलेट अस्पताल की इमरजेन्सी में भर्ती कराया गया था। जानकारी होते ही ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ निशांत सौरभ सक्सेना एवं उनकी टीम ने मरीज़ को देखा। मरीज़ के कान के आगे चाकू नुमा धारदार हथियार फंसा हुआ था। मरीज़ का सीटी स्कैन करा कर देखा गया तो हथियार कान की अंदरूनी हड्डी में दिमाग़ के पास फसा हुआ था। मरीज़ की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल मरीज़ को ऑपरेशन थियेटर ले जा कर जटिल सर्जरी द्वारा हथियार को निकाल कर मरीज़ की जान बचायी गई। इस मोके पर विभागाध्यक्ष डॉ एस के कनौजिया, डॉ हरेंद्र गौतम, डॉ अमृता श्रीवास्तव, डॉ विवेक एवं डॉ मनोज उपस्थित रहे और ऑपरेशन में सहयोग किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh