Advertisement

साढ़ थाना क्षेत्र के चतुरीखेड़ा गांव के मजरा पुखवाखेड़ा गांव के एक परिवार में इस वक्त कोहराम मच गया,,जब मानसिक रूप से बीमार चल रही युवती ने सूना घर पाकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी,जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को उतरवाने के दौरान पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि खुशबू साढ़ थाना क्षेत्र के पुखवाखेड़ा गांव की रहने वाली बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।परिजनों के अनुसार युवती बीते काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।आज दोपहर जब परिजन खेतो में काम कर रहे थे,तभी युवती परिजनों को खाना देने खेतों में पहुंची।खाना देने के दौरान युवती घर को वापस लौट गई।खेतो में काम खत्म करने के दौरान जब परिजन घर पहुंचे तो मामले की जानकारी होते उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ इस घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh