Advertisement

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा विधायक इरफान सोलंकी की पेशी

आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी को कानपुर के शेशन न्यायालय की एम पी एम एल ए कोर्ट में पेशी पर लाया गया.

इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया.

कानपुर न्यायालय में विधायक इरफान सोलंकी पर लगाई गई गैंगेस्टर समेत जाजमऊ स्थित महिला के घर जलाने के मामले में गवाहों के साथ विधायक से सवाल जवाब किये गए।

इरफान सोलंकी के वकील करीम सिद्दीकी ने बताया कि अब तक 17 गवाहों की पेशी हो चुकी है और बयान लिए जा चुके हैं लेकिन इन सभी गवाहों ने इरफान सोलंकी के द्वारा महिला के घर जलाए जाने के कोई भी साक्ष्य पुलिस कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है और आज पुलिस ने चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद भी 2 अन्य गवाहों को और कोर्ट लेकर पहुँची जिसका हमने कोर्ट के समक्ष विरोध जताया है अब माननीय न्ययालय ने सोमवार की अगली तारीख दी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh