दोस्ती एक ऐसा अनोखा और खूबसूरत रिश्ता है जो दो लोगों को एक दूसरे से बिना किसी खून के रिश्ते के जोड़ देता है,,,लेकिन इस दिवस पर कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने कुछ हटकर अलग अंदाज में इसको मना रही है,,,जनता से दोस्ताना व्यवहार रखने वाली कानपुर कमिश्नरी पुलिस लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रही है,,,कमिश्नरी पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही, हेलमेट से दोस्ती करने का संकल्प लेने की अपील की है,,,पुलिस अधिकारियों का कहना था की हेलमेट लगाने से यातायात नियमों का उल्लंघन भी नही होता है और जान जाने का जोखिम भी कम होता है,,,।


















