कानपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो शक्स दिखाई दे रहे हैं। जो एक युवक को पेड़ पर रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पनकी थाना क्षेत्र के भाटिया चौराहे का है। वीडियो में पीट रहे युवक का नाम राजू जायसवाल है। जो कूड़ा एकत्रित कर इलाके के दबंग कबाड़ी दीक्षित को बेचकर अपना जीवन यापन करता था। लेकिन इन दोनों में रुपयों के लेनदेन को लेकर कोई विवाद हो गया। जिसके चलते गुस्साये कबाड़ी श्रवण और युवराज ने राजू को पेड़ों के सहारे रस्सी से बांधकर जमकर पीटा यही नहीं इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया वही जब यह वीडियो वायरल हुआ तो आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और वीडियो में युवक को बेरहमी से पीट रहे पिता और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
युवक को पेड़ पर रस्सी से बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल


















