Advertisement

ब्लूड एप के जरिये झांसा देकर घर बुलाकर मारपीट और लूट करने वाले गैंग हुआ खुलासा।

कानपुर के कल्याणपुर में ब्लूड एप के जरिये झांसा देकर घर बुलाकर मारपीट और लूट करने वाले गैंग का एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव ने खुलासा किया है.

आपको बता दे की देर रात पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर कल्यानपुर के नई शिवली रोड से 6 लोगो को गिरफ्तार किया है.मामले एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पीड़ित की सूचना पर 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है ये सभी 20 से 22 वर्ष के छात्र है ये लोग ब्लूड डेटिंग एप के जरिये लोगो को अपने जाल में फंसाते थे फिर झांसे में लेकर उन्हें घर बुलाकर नग्न अवस्था मे मारपीट कर जबरन UPI के जरिये अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराते थे पकड़े गए आरोपित कानपुर और आस पास के जिलों के रहने वाले है अब तक 9 से 10 पीड़ित सांमने आ चुके है जो इनके शिकार हुए है फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh