कानपुर। मंगलवार की दोपहर साढ़ थाना क्षेत्र के गौरी ककरा गांव में रहने वाले 65 वर्षीय मोती लाल पाल मवेशी चराने गए थे कि तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गए और वह रिंद नदी में डूब गए इस घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया आनन फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुँची पुलिस और गोताखोरों की टीम के लाखों प्रयासों के बाद भी बुजुर्ग का कोई पता नही लग पाया लेकिन अगली सुबह गांव से कुछ दूरी नदी किनारे एक अज्ञात शव उतरता हुआ दिखाई दिया। ये शव किसी और का नही बल्कि मंगलवार को डूबे उसी बुजुर्ग का था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गयी है।


















