Advertisement

यूपी के इतिहास में पहली बार रोडवेज का पहला महिला ड्राइवर का बैच तैयार

कानपुर

बेटियों को बढ़ावा देने का सीएम योगी का सपना चढ़ा परवान

यूपी के इतिहास में पहली बार रोडवेज का पहला महिला ड्राइवर का बैच तैयार

पुरुषों के साथ कंधा मिलाकर बस चला रही महिला ड्राइवर

 

महिला सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक लगातार बढ़ावा दिया जाता है। इस सपने को पूरा किया है कानपुर के रोडवेज ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र ने। यहां से इतिहास में पहली बार महिला ड्राइवर का बैच तैयार हो गया है और बेटियां अब बस भी चला रही है।

शायद आपने भी आज तक रोडवेज की बसों में पुरुष ड्राइवर ही देखे होंगे लेकिन अब यह परंपरा टूट रही है। कानपुर में मौजूद रोडवेज ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र का पहला महिला ड्राइवर का बैच तैयार हो गया है। यूपी के इतिहास में पहली बार यहां से 17 महिला ड्राइवर का बैच तैयार होकर निकला है। सबसे खास बात यह है कि पूरे देश मे इस तरह का यह पहला केंद्र है जहां से महिला ड्राइवर निकली है।

 

बस चलाने वाली बेटियां भी अपने इस नए कैरियर को लेकर काफी उत्साहित है। ड्राइवर के तौर पर बस जैसा भारी वाहन चलाने में वो गर्व महसूस कर रही है । उनका मानना है कि जब आज के दौर में बेटियां कार, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज़ चला सकती है तो फिर बस क्यों नही।

 

अभी तक पुरुषों के आधिपत्य वाले इस क्षेत्र में बेटियों का पदार्पण भी हो चुका है। जल्द ही दूसरा बैच भी शुरू किया जाएगा। अभी महिला ड्राइवर सहायक के तौर पर चल रही है और फरवरी से वो मुख्य ड्राइवर के तौर पर यात्रियों को लेकर जाएंगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh