Advertisement

बारिश की वजह से गंगा का जलस्थर काफी तेजी से बढ़ने से आस पास के इलाके भी इसकी चपेट में

कानपुर। पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी बड़े ही आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल बारिश की वजह से गंगा का जलस्थर काफी तेजी से बढ़ने से उसके आस पास के इलाके भी इसकी चपेट में रहे है। कोहना थाना अंतर्गत सरयूपयरवा इलाके में गंगा किनारे बसी एक बस्ती पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा के तेज बहाव के चलते सुबह करीब 4 बजे एक घर का कुछ हिस्सा ढह गया। गनीमत की बात ये रही कि, इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नही है। जानकारी के मुताबिक बाबूलाल कुशवाहा जो पेशे से एक रिक्शा चालक है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मे यहाँ करीब 12 सालों निवास कर रहे है। वहीं प्रशासन की ओर से कई बार यहां के लोगो को मकान खाली करने की चेतावनी भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके यहाँ के लोग मकान खाली नही कर रहे है। वही पूर्व पार्षद ने बताया कि, अक्सर बाढ़ के समय यहां की स्थिति बद से बत्तर हो जाती है। ऐसे में प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता है। जबकि इस बस्ती में दर्जनों मकान बने है। जिन पर 24 घण्टे खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि, जब यहां बाढ़ का खतरा बना रहता है। तो प्रशासन इनके साथ सख्ती से क्यो नही पेश आ रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh