कानपुर पुलिस के गलत आचरण और व्यवहार के कारण शहर का माहौल ख़राब होने से बच गया,,,पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोग अपनी दुकानों को बंदकर सड़क पर उतर आए,,,पुलिस के आलाअधिकारियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति को कंट्रोल किया,,,
जानकारी के मुताबिक बेकनगंज थाना क्षेत्र में दरोगा ने एक हाफिज के साथ बदसलूकी कर दी,,,पुलिस पर आरोप है कि हाफिज के साथ मारपीट की,,,जिसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप उठा,,,कुछ ही देर में सैकड़ो लोग सड़क पर उतर आए,,,किसी अनहोनी की आशंका के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया,,,हालाँकि मामला ज्यादा तूल पकड़ता, उससे पहले ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को शांत कराने के बाद कार्यवाही का आश्वाशन दिया,,,|
कानपुर: ख़राब होते होते बचा शहर का माहौल, पुलिस के आलाधिकारियों ने संभाली कमान


















