श्रम विधि सलाहकार एसोसियेशन एवं लेबर रिप्रेजेन्टिव एसोसियेशन के तत्वाधन में आज 6ठवें दिन भी पूर्ण रूपेण हड़ताल रही। किसी भी श्रम न्यायालय तथा अपर श्रमायुक्त कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं हुआ अपर श्रमायुक्त कार्यालय के गेट पर आन्दोलन कारी प्रतिनिधियों ने आन्दोलन को लगातार पूर्वत चलाते रहने का संकल्प लिया एसोसियेशन की मांग है कि पीठासीन अधिकारियों की नियुक्त श्रम न्यायालयों एवं औद्योगिक न्यायाधिकरणों में स्थायी रूप से की जाय तथा अपर श्रमायुक्त कार्यालय में स्थायी अपर श्रमायुक्त के नियुक्त के साथ अन्य अधिकारियों व स्टाफ की बढोत्तरी की जाय। अपर श्रमायुक्त कार्यालय में वर्षों से पद रिक्त पड़े है तथा पूरे रीजन का कार्य, जिसमें कानपुर नगर कानपुर देहात फर्रुखाबाद कन्नौज व इटावा के जिले आते हैं का कार्य करने के लिये केवल एक सहायक श्रमायुक्त एवं एक प्रभारी अपर श्रमायुक्त ही है आन्दोलन के समर्थन में मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, झांसी, लखनऊ, बरेली एवं बाँदा श्रम विभाग व श्रम न्यायालयों में कार्य करने वाले प्रतिनिधियों ने आंदोलन का समर्थन करते हुये अपने-अपने कार्यालयों व न्यायालयों में आंदोलन प्रारम्भ कर दिया है। वर्तमान में आंदालन प्रादेशिक स्तर का हो गया है आंदोलन में सर्व श्री राम नरेश अवस्थी, अध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता महामंत्री लेबर ला एडवाईजर एसोसियेशन) एसके तिवारी, लेबर ला एडवाईजर एसोसियेशन) दिनेश वर्मा एस.एम जैदी एसएन सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, के०जी०एन० खरे राणा प्रताप महेन्द्र त्रिपाठी, औ०पी० रावत संजय तिवारी बरमेश्वर सिंह, ओ०० पाण्डेय, लाल साहब सिंह तुलसी राम् एस०एस० गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष असित कुमार सिंह, गौरव वाजपेयी, नूरहसन, अनिल गर्ग, अखिल जौहरी, त्रिपाठी अम्बादत्त त्रिपाठी अहमद हुसैन आदि उपस्थित रहे।
श्रम विधि सलाहकार संगठन एवं लेबर द्वारा छठवें दिन भी पूर्ण हड़ताल रही


















